नए साल के जश्न में डूबा भारत, पढ़ें दिग्गजों के शुभकामना संदेश

 नई दिल्ली 
Happy New Year 2023 Updates: 2022 को अलविदा कहने के बाद नए साल यानी 2023 का आगाज हो चुका है। कोरोना के खतरों के बीच लोगों ने नए साल का अपने-अपने अंदाज में स्वागत किया। भारत में भी जश्न मानाया जा रहा है। बीते दो वर्षों से लोग लगातार कोरोना प्रोटोकॉल के बीच नए साल का स्वागत कर रहे थे। हालांकि, इस साल तस्वीर थोड़ी बदली हुई दिख रही है। कोरोना का डर तो बना हुआ है, लेकिन अभी तक देश में पाबंदियां नहीं लगी है। लोगों ने देर रात जश्न मानाया है। आतिशबाजियों के साथ 2023 का स्वागत किया। आपको बता दें कि सबसे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का स्वागत किया गया। लाइव हिन्दुस्तान अपने सभी पाठकों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता है। तमाम बड़े अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ बनें रहें।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर संदेश में लिखा, 'आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! विदेशों में रहने वाले सभी साथी नागरिकों और भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं। वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें।'

See also  शिक्षक भर्ती घोटाला: ED को मिला '7 लाख' का पत्र, साथ में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र

पीएम मोदी ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ''आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।''
 
मंदिरों में आरती के साथ नए साल का स्वागत
उत्तर प्रदेश में नए साल के अवसर पर वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा आरती की गई। वहीं, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी सुबह आरती की गई। चेन्नई में मरीना बीच पर लोगों ने नए साल का जश्न मनाया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *