तीसरे चरण की 94 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म

तीसरे चरण की 94 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार खत्

लोकसभा चुनाव में आगामी 7 मई को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए आज यानी 5 मई को शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील करेंगे। तीसरे चरण में 12 राज्यों के 94 लोकसभा सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। अब तक देश में लोकसभा के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 88 सीटों पर मतदान हुआ। अब 7 मई को तीसरे चरण के मतदान होंगा। इसके बाद 13 मई को चौथे, 20 मई को पांचवे, 25 मई को छठे, 1 जून को सातवें चरण के मतदान होंना है। वहीं 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी। तीसरे चरण के चुनाव में अमित शाह, शिवराज चौहान, दिग्विजय सिंह, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गजों का फैसला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *