जेएनयू में 72 हूरें की विशेष स्क्रीनिंग

दिल्ली 02 जुलाई/ टीजर लांच से ही विवादों के बीच रही फिल्म 72 हूरें की विशेष स्क्रीनिंग यहां जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) में चार जुलाई को जायेगी। फिल्म के निर्माता ने रविवार को इसकी घोषणा की।
फिल्म 72 हूरें का ट्रेलर सामने आने के बाद से यह फिल्म विवादों में घिर गई है। अब मेकर्स ने एलान किया है कि वह अपनी इस फिल्म एक विशेष स्क्रीनिंग जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में करने वाले हैं। विवादों से घिरी इस फिल्म की 4 जुलाई को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्याल (JNU) परिसर में स्पेशल स्कीनिंग की जाएगी।
संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण गुलाब सिंह तंबर, किरण डागर, अनिरुद्ध तंवर ने किया है, जबकि अशोक पंड़ित ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 7 जुलाई, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इन फिल्मों की हो चुकी है JNU में स्पेशल स्क्रीनिंग
बता दें कि 72 हूरें फिल्म से पहले जेएनयू में द केरल स्टोरी, छपाक, बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है। जिनको लेकर काफी बवाल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *