गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा के लिए चिंतन शिविर

दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों ने यहां बताया कि अमित शाह गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के चिंतन शिविर की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस शिविर का उद्देश्य मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा करना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 पर अमल के लिए एक कार्य योजना तैयार करना है। चिंतन शिविर में दो अलग-अलग सत्र में मंत्रालय के कामकाज और भविष्य की योजनाओं तथा रूपरेखाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *