केंद्र सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की

केंद्र सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की
केंद्र सरकार ने आज नई दिल्ली में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है। महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अभियान की शुरुआत कर कहा कि सरकार ने 130 जिलों की पहचान की है जहां इस अभियान को मुख्य तौर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल एक अपराध है बल्कि मानवाधिकारों का उल्लंघन भी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान केवल 10 और 15 दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर प्रयास है। यह देश के बाल विवाह की बुराई से मुक्त नहीं होने तक जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल का भी अनावरण किया। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को जागरूकता बढ़ाने, बाल विवाह को रोकने और बाल विवाह की घटनाओं को दर्ज कराने के अभियान के लिए विकसित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *