किसान, मजदूर, गरीब के सपने पूरे होंगे’-पीएम मोदी

किसान, मजदूर, गरीब के सपने पूरे होंगे’-पीएम मोदी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए बजट की तारीफ की और कहा कि पहली बार बजट में प्रोत्साहन योजनाओं को प्रमुखता दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह किसानों, मजदूरों और गरीबों के सपने पूरे करने वाला बजट है। यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा।

यह बजट वंचितों को वरीयता देता है। मैं वित्त मंत्री जी और उनकी टीम को इस ऐतिहासिक बजट के लिए बधाई देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *