ओडिशा के सांसद भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर

ओडिशा के सांसद भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया है। सांसद भर्तृहरि महताब लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का पालन करेंगे। संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत यह व्यवस्था की गई है। संसदीय मामलों के मंत्री किरन रिजिजू ने बताया है कि राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 99 के तहत सुरेश कोडिकुन्निल, थालिकोट्टई राजुथेवर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय को नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ या प्रतिज्ञा दिलाने में प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए नियुक्त किया है।

लोकसभा चुनाव से पहले भर्तृहरि माहताब ने बीजू जनता दल को झटका दिया था। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। माहताब लगातार को लगातार चार सालों से संसद रत्न का पुरस्कार मिल रहा है। लोकसभा का सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। पहले दो दिन 24 और 25 जून को सांसदों की शपथ होगी। इसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस सत्र में बजट भी पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *