डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने CBI से मांगा एक हफ्ते का समय

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने CBI से मांगा एक हफ्ते का समय

दिल्ली शराब कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच जारी है। ताजा खबर यह है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई के सामने पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। मनीष सिसोदिया को आज 11 बजे पेश होना था।

सुबह से मनीष सिसोदिया के निवास और आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर गहमागहमी है। पहले कहा गया था कि मनीष सिसोदिया रैली की शक्ल में समर्थकों के साथ पहले पार्टी कार्यालय आएंगे और यहां से सीबीआई मुख्यालय जाएंगे।

बाद में खुद मनीष सिसोदिया मीडिया के सामने आए और बताया कि उन्होंने पेश होने के लिए सीबीआई से एक हफ्ते का समय मांगा है। वे अभी दिल्ली विधानसभा का बजट बना रहे हैं। इसलिए उनका एक-एक दिन कीमती है। बजट बनाने के बाद केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत भी करना है। यदि वे बजट तैयार नहीं कर पाए तो इससे जुड़ी कई चीजें हैं तो रुक जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *