आशा भोसले की अंत्येष्टि दिखाने पर पाक सरकार ने Geo न्यूज को भेजा नोटिस

मुंबई।

पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर अपनी तंगदिली का परिचय दिया। उसने भारतीय सिंगर, पद्म विभूषण आशा भोसले की मौत से जुड़ा कन्टेंट दिखाने पर वहां की जियो न्यूज चैनल को नोटिस थमा दिया।

दिवंगत गायिका का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसमें कई दिग्गज राजनेताओं के साथ फिल्मी हस्तियां भी मौजूद रहीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई स्थित निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था।

उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई।

92 वर्षीय सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार को अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया था। उन्होंने दस साल की उम्र से गायन शुरू किया।

अपने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते।

उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल को नोटिस

आशा भोसले के निधन से पाकिस्तान के संगीत प्रेमी भी दु:खी हैं। वहां की न्यूज चैनल जियो ने आशा भोसले की मौत से जुड़े कंटेंट का प्रसारण किया,लेकिन पाकिस्तान सरकार को यह नागवार गुजरा।

पाक की इलेक्टॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (Pemra) ने जियो चैनल को नोटिस थमाया। इसमें चैनल प्रबंधन से भारतीय गायिका से जुड़े कंटेंट के प्रसारण को लेकर सवाल-जवाब किए गए।

चैनल प्रबंधन ने जताया विरोध

चैनल के एमडी अजहर अब्बास ने स्वयं एक्स पर यह खबर साझा की। अब्बास पाक की एसोसिएशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एडिटर्स एंड न्यूज डायरेक्टर्स के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने लिखा-आइकॉनिक आर्टिस्ट के बारे में रिपोर्ट करते समय उनके काम को दोबारा देखना और सेलिब्रेट करना हमेशा से रिवाज रहा है।

असल में, आशा भोसले जैसे बड़े आर्टिस्ट के लिए, हमें उनके टाइमलेस और यादगार गानों को और भी ज्यादा शेयर करना चाहिए था, जितना हमने किया।

फिर भी, पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटर, Pemra ने इस पर रोक लगाने का फैसला किया है।

See also  थमा आवाज का अनंत सफर : सुरों की मलिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *