मप्र विस चुनाव: आजकल में लग सकती है आचार संहिता,बढ़ी सियासी सरगर्मी

भोपाल(Janprachar.com)। एमपी में विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता कभी भी लग सकती है। ऐसे में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों की बाढ़ सी आ गई है। दोनों दलों बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं।

सीएम शिवराजसिंह चौहान तो एक दिन में आधा दर्जन जगहों पर जा रहे हैं। वे आज भोपाल में एक साथ हजारों विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आज एमपी का दौरा कर रहे हैं।

अनुराग ठाकुर का दौरा: आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे सुबह 11.15 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से हेलीकॉप्टर से रीवा जाएंगे और फिर कटनी पहुंचेंगे। रीवा में दोपहर 12.15 बजे और कटनी में दोपहर 2 बजे, अनुराग सिंह ठाकुर प्रबुद्वजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। फिर, शाम 6.20 बजे, भोपाल में जागरण लेक सिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में भी वह शामिल होंगे। इसके बाद, रात 9.50 बजे अनुराग सिंह ठाकुर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ग्वालियर पहुंचेंगे सिंधिया: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। जहां वे LNIPE यूनिवर्सिटी में फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए छात्रों से मुलाकात करेंगे। जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर बीमार छात्रों हाल जानेंगे। इसके साथ ही शहर में आयोजित करोड़ों की विकास परियोजनाओ के शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

See also  मप्र समरसता यात्रा: स्वागत के लिये जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब,आएंगे मोदी

सिंधिया SDM कार्यालय और जनकताल जीर्णोद्धार का भूमिपूजन भी करेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नवीन एयरपोर्ट टर्मिनल के जारी निर्माण कार्य का भी जायजा लेंगे। लोकल कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद ग्वालियर एयरपोर्ट से भोपाल जाएंगे। सिंधिया भोपाल में कुछ देर रुकने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इंदौर दौरे पर केंद्रीय रेल मंत्री: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिवसीय दौरे पर आज सुबह 11 बजे इंदौर पहुंचेंगे। जहा वें भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा एक में स्थित लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के विस्तार से जुड़े निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार का काम 2 साल में पूरा होगा। ताकि लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर ज्यादा गाड़ियों का स्टॉपेज हो सके। लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *