बुरहानपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बुरहानपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बुरहानपुर जिले के पाचोरी गांव में सिकलीगरों द्वारा अवैध रूप से हथियार बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाहपुर थाना पुलिस ने गांव के एक सिकलीगर से फिर दस देसी पिस्टल बरामद की हैं। ये पिस्टल लेकर वह तस्कर को सौंपने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सिंधखेड़ा गांव के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

आरोपित ठाकुर सिंह बरनाला उम्र 27 वर्ष निवासी पाचोरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि 26 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सिकलीगर अवैध हथियारों की बड़ी खेप तस्कर को सौंपने जा रहा है।

 

जिसके बाद थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन कर घेराबंदी के लिए रवाना किया गया था। इस टीम ने आरोपित को रोका तो बाइक पर एक सफेद थैली लटकी मिली। इस थैली की जांच करने पर दस पिस्टल बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपित की बाइक क्रमांक एमएच 20 बीएच 1983 को भी जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *