UP पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

UP पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

खंडवा रेलवे जंक्शन से फरार उत्तर प्रदेश के जौनपुर में यूट्यूब चैनल के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या का साजिशकर्ता औेर हिस्ट्रीशीटर 52 वर्षीय जमीरूद्दीन पुत्र हनीफ कुरैशी गिरफ्तार हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस से बचने के लिए वह मुंबई जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर मुंंबई क्राइम ब्रांच ने उसे पुन: दबोच लिया है।

16 मई की रात आरोपी खंडवा रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार होने गया था। हिस्ट्रीशीटर भगोड़े की तलाश में मध्यप्रदेश की जीआरपी,उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा मुंबई की क्राइम ब्रांच भी जुटी हुई थी। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पांच दिन पहले पत्रकार श्रीवास्तव की पांच आरोपितों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना मुंबई में बैठे मास्टरमाइंड जमीरूद्दीन के इशारे पर होने की जानकारी और सुराग उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले थे। इस आधार पर महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच ने मुंबई में उसे गिरफ्तार किया था।

इस मामले में पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश के शाहगंज थाने की पुलिस तीन दिन के ट्रांजिट वारंट पर मुंबई से जौनपुर उत्तर प्रदेश ट्रेन से लेकर जा रही थी। आरोपी को 17 मई को वापस मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले करना था लेकिन जौनपुर पहुंचने से पहले ही जमीरूद्दीन रास्ते में ही फरार हो गया। इस जघन्य हत्याकांड के साजिशकर्ता कुरैशी पर उत्तर प्रदेश में छह और अपराध दर्ज है। उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर की चिंता होने से शायद उसने रास्ते से ही भागने की योजना को अंजाम दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *