प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत

ग्वालियर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायुसेना के विमान से शनिवार सुबह लगभग 10 बजे ग्वालियर पधारे। प्रधानमंत्री का विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय स्वागत किया। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। विमानतल पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी विमानतल पर कुछ देर रूकने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में वन्य-प्राणी चीता की पुनर्स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने के लिये रवाना हुए।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना भी रवाना हुए।

 

See also  मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों के साथ पौधे रोपे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *