डिंडोरी में सूखी नदी में कर रहे थे सर्वे, अचानक आई बाढ़ में बह गए तीन युवक

डिंडोरी में सूखी नदी में कर रहे थे सर्वे, अचानक आई बाढ़ में बह गए तीन युवक

डिंडोरी में सिलगी नदी में आई अचानक बाढ़ में तीन लोग बह गए। दो लोगों ने तैरकर तो अपनी जान बचा ली, लेकिन एक 22 वर्षीय युवक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है। कई दर्जन कर्मचारी बसनिहा में प्रस्तावित बांध निर्माण का सर्वे कार्य कर रहे थे। रविवार की दोपहर साढे़ तीन बजे अचानक नदी में आई बाढ़ से नदी के बीच में सर्वे कर रहे तीन युवक बह गए।

 

बिछिया चौकी पुलिस ने बताया कि बाढ़ के पानी से किसी तरह दो लोग तो तैरकर मुश्किल से किनारे आ गए, जबकि अंकित सैनी का कोई सुराग अब तक नहीं लग सका है। कुटरई सरपंच द्वारा इस मामले की तत्काल पुलिस के सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी है। 22 वर्षीय अंकित राजस्थान के झुनझुन का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *