ट्विशा केस में बड़ा मोड़:हाईकोर्ट सख्त, वीडियोग्राफी के साथ होगा दूसरा पीएम,समर्थ करेगा सरेंडर

भोपाल।
एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए हैं।

यह प्रक्रिया दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर की निगरानी में भोपाल AIIMS में होगी और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

अदालत ने पुलिस को शव सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं, मामले की CBI जांच के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने सहमति दे दी है।

जमानत याचिका वापस, अब समर्थ करेगा सरेंडर

ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। वेकेशन बेंच के सामने उसके वकील ने कहा कि समर्थ अब जिला अदालत में आत्मसमर्पण करेगा।

उधर, रिटायर्ड जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है।

परिजनों का आरोप- केस प्रभावित कर रहा समर्थ

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाया कि समर्थ सिंह पूर्व में मध्य प्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर रह चुका है।

फरारी के दौरान मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कटारा हिल्स थाना प्रभारी को हटाने की मांग भी पुलिस कमिश्नर से की है।

“सबूत मिटाए जा रहे”, परिवार ने उठाए सवाल

परिजनों ने आरोप लगाया कि क्राइम सीन अब तक सील नहीं किया गया और घर खुला होने से सबूत मिटाए जा सकते हैं।

ट्विशा के चाचा लोकेश शर्मा ने कहा कि पुलिस और प्रशासन लगातार भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

वहीं पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच हो रही है।

See also  गुना का भैसाना बना आस्था का महासंगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *