समय पर एंबुलेंस न मिलने की कीमत एक परिवार ने अपनों की आंखों के सामने चुकाई। राजनगर थाना क्षेत्र के तालगांव निवासी 65 वर्षीय जगदीश विश्वकर्मा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
बेटा रास्ते भर सीपीआर देता रहा
बेटा संतोष उन्हें लोडर वाहन में अस्पताल ले जा रहा था और रास्ते भर सीपीआर देता रहा, लेकिन ट्रैफिक जाम और देरी ने जिंदगी की डोर तोड़ दी।
बताया गया कि ग्राम बरकोंहा के पास अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत शुरू हुई।
एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरन परिजन एक लोडर से जिला अस्पताल के लिए निकले।