मप्र विधानसभा : MLA ने गांधी प्रतिमा के सामने किया शीर्षासन,FIR से नाराज

रवि अवस्थी,भोपाल।

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन हंगामेदार रहा। सत्र के अंतिम दिन शिवपुरी से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का गांधी प्रतिमा के समक्ष शीर्षासन कर विरोध जताया।

वह शिवरात्रि पर किए गए हर्ष फायर को लेकर अपने खिलाफ दायर एफआइआर से नाराज हैं।

सदन में भी यह मुद्दा उठा। इसे लेकर विपक्षी दल ने सदन से वॉक आउट किया।

“भगवान की खुशी में एक राउंड चलाया”

जंडेल ने सफाई देते हुए कहा कि 15 फरवरी को उनके क्षेत्र में यज्ञ और शिव बारात का आयोजन था, जिसमें हजारों ब्राह्मण और साधु-संत शामिल हुए।

वे स्वयं घोड़े पर सवार थे और पारंपरिक “चढ़ीमार” बंदूक से केवल एक राउंड हर्ष फायर किया गया।

उन्होंने कहा, “मेरे पास कोई एके-47 नहीं थी। मैं उग्रवादी नहीं, यज्ञ का यजमान था।”

जंडेल ने इसे धार्मिक उत्सव का हिस्सा बताते हुए एफआईआर को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।

यह भी पढ़ें…पेड़ कटे 33 हजार, मुआवजा पर सवाल हजार..Click

“झूठे केस वापस न हुए तो सड़क पर आंदोलन”

जंडेल ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ पहले भी कई झूठे मामले दर्ज किए गए, जिनमें हाईकोर्ट से राहत मिली।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केस वापस नहीं लिया गया तो वे गांधी आश्रम से लेकर सड़क तक आंदोलन करेंगे।

सदन में अवैध कॉलोनियों पर भी तकरार

इसी दौरान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में अवैध कॉलोनियों का विस्तार हो रहा है।

इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीन महीने के भीतर सख्त कानून लाने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियां बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नए प्रावधानों से इस पर रोक लगेगी।

यह भी पढ़ें… विधानसभा में खुली आनंदधाम की ‘जमीन कहानी’Click

सत्र स्थगित, लेकिन सियासी संदेश साफ

बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई, लेकिन आखिरी दिन का ‘शीर्षासन प्रदर्शन’ सत्ता और विपक्ष के बीच बढ़ती तल्खी का प्रतीक बन गया।

सवाल अब यह है कि हर्ष फायर का मामला कानूनी दायरे में सिमटेगा या इस पर आगे भी सियासत होगी।

यह भी पढ़ें.. ज्यादा तेज खर्राटे खतरे की घंटी,मप्र में ही सुलभ है कारगर इलाज–Click

See also  मप्र में सरकारी अमले की CR : डेडलाइन तय,31 दिसंबर तक करना होगी पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *