घोर कलयुग : 70 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, दूर के पोते पर आरोप

राजगढ़।

एक दिन पहले ही दमोह में एक किशोर की नृशंस हत्या के बाद उसका खून पिए जाने का मामला सामने आया है। नरभक्षी की इस वारदात के अगले ही दिन राजगढ़ में रिश्ते के एक पोते ने अपनी 70 साल की दादी के साथ ना केवल दुष्कृत्य किया,बल्कि वहशीपन में वृद्धा के नाक,कान भी चबा डाले।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी नाक और होंठ काटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाला युवक रिश्ते में महिला का दूर का पोता लगता है।

यह भी पढ़ें..  आखिरी सवारी और.. Click

खेत में मिली लहूलुहान हालत में

घटना के बाद महिला गेहूं के खेत में गंभीर हालत में पड़ी मिली। उसका चेहरा खून से लथपथ था और वह दर्द से कराह रही थी।

आसपास मौजूद लोगों ने उससे हमलावर के बारे में पूछने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण वह साफ बोल नहीं पा रही थी।

करीब डेढ़ मिनट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण महिला से पूछते दिख रहे हैं कि उस पर हमला किसने किया।

यह भी पढ़ें.. सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान हादसे में दोनों पायलट की मौत–Click

विरोध करने पर दरिंदगी की हद

पुलिस जांच के अनुसार 3 मार्च की रात आरोपी युवक खेत के पास से गुजर रहा था। उसी दौरान उसने महिला को अकेला देखा और उसे खेत के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया।

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए दांतों से उसकी नाक और होंठ काट दिए और मौके से फरार हो गया।

खेत से मिले अहम सबूत

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान खेत से कपड़े और महिला की नाक का कटा हुआ हिस्सा बरामद किया गया।

घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें.. चप्पल से शुरू,सिस्टम तक पहुंची बात–Click

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे ने बताया कि महिला के बेटे की शिकायत पर हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

साक्ष्यों के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *