कोलकाता एनआईए की टीम पहुंची खंडवा

 

खंडवा, 16 मई / मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कार्यवाही से हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार एनआईए कोलकाता की टीम ने खंडवा पुलिस के साथ शहर के क्षेत्र खानशाहवली इलाके में एक मकान को घेर करकर उसमें छापा मारा। ये अब्दुल रक़ीब कुरैशी नाम के व्यक्ति का मकान बता जा रहा है, जिसे संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में एनआईए कोलकाता ने जनवरी माह में गिरफ़्तार किया था। उस पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के साथ ही कई गंभीर आरोप थे। उसके संपर्क सिमी और आईएसआईएस से भी जुड़े होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *