अच्छी खबर:मप्र में मानसून ब्रेक खत्म होने के आसार

भोपाल(Janprachar.com)।मध्यप्रदेश में 11 दिन बाद आज मानसून ब्रेक खत्म हो सकता है। बंगाल की खाड़ी से सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर बारिश शुरू हो जाएगी। सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 5 सितंबर से अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है।

जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों (अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया) में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने मीडिया को बताया कि सोमवार को मानसून ब्रेक खत्म हो जाएगा। 6 से 7 सितंबर तक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो सकता है। इससे मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम बदला रहेगा। यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है।

CM ने अच्छी बारिश के लिए महाकाल से की प्रार्थना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज श्री महाकलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की। वे महारुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए। CM ने महाकाल का पंचामृत पूजन भी किया। महारुद्र अनुष्ठान शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के निर्देशन में हो रहा है। महाकाल मंदिर के पुजारियों और 66 ब्राह्मण नंदी मंडपम में 1331 रुद्र पाठ करेंगे। ये 6 घंटे यानी दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

See also  तेज बारिश का अनुमानः PM Modi का 27 का शहडोल दौरा स्थगित,अब 1 जुलाई को आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *