चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम को हिंदी माध्यम में संचालित करने के लिए तेजी से करें कार्य : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम को हिंदी माध्यम में संचालित करने के लिए तेजी से कार्यवाही की जाए। इसके पूर्व हिन्दी माध्यम की पुस्तकें तैयार कर ली जाएँ और उन्हें लॉन्च कर छात्र-छात्राओं को वितरित कराया जाए। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम को हिंदी माध्यम में संचालित करने की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम को हिंदी में संचालित करने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसकी सम्पूर्ण जानकारी से प्रधानमंत्री मोदी को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदी माध्यम की पुस्तकें तैयार हो जाने से जिन छात्र-छात्राओं को हिंदी माध्यम में पढ़ाई करना है, उनको सुविधा होगी।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई की शुरूआत हिंदी माध्यम में करने के लिए पूरी तैयारी हो गई है। पुस्तकें भी प्रिंट के लिए तैयार हैं।

 

See also  मुख्यमंत्री चौहान इंदौर में वितरित करेंगे टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के हितलाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *