आत्म निर्भरता का तानाबाना बुनती भोपाल की महिलाएं

भोपाल

भोपाल के स्व-सहायता समूह तीज-त्यौहार और विशेष अवसरों पर अपनों को अपना सा उपहार देने के लिए लगातार लोकल फॉर वोकल की अवधारणा को चरितार्थ कर रहे हैं। महिलाओं की आत्मनिर्भरता से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनुज आजीविका स्व-सहायता समूह, ग्राम झागरियां खुर्द, ब्लॉक फन्दा ने नई पहल कर पूजन और उपहार के लिए 18 सामग्रियों को संग्रहित कर पर्व हैम्पर बनाया है।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गिफ्ट हैम्पर के अलावा पूजन की सामग्री में शुद्धता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है। समूहों की महिलाओं ने आम नागरिकों से अपील की है कि पर्वों पर अपनों को पूजन गिफ्ट हेम्पर उपहार स्वरूप भी भेंट करें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी महाशिवरात्रि पूजन हैम्पर खरीद चुके है। मुख्यमंत्री ने अनुज स्व-सहायता समूह झागरिया खुर्द फंदा की दीदियों द्वारा बनाए गए महाशिवरात्रि पूजन सामग्री का हैम्पर की तारीफ भी की थी।

इस हेम्पर में पूजन की सामग्री में प्रतिमा, पूजा स्थापना आसन, गो-दीपक, वेल्वेट डिजाईनर मास्क्, शिव चालीसा, स्तुति, स्तोत्र एवं आरती सहित विभूति भस्म, गंगाजल, भोपाल पर्स, कुम-कुम, रूद्राक्ष माला, जूट हैण्डलूम बैग सहित 18 वस्तुएं शामिल हैं। ये हैम्पर भोपाल के प्रमुख बाजारों के अलावा माल में भी लगाए गए स्टाल पर आसानी से मिल जाएंग। भोपाल के ही 10 नंबर मार्केट पर प्रारंभ किए गए राग भोपाली में इन उत्पादों की धूम है। ये उत्पाद ऑनलाइन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

See also  मुख्यमंत्री चौहान 2 नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी 2.0 की पहली किश्त का करेंगे वितरण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *