‘इंदौर पहुंचते ही बम से उड़ा दिया जाएगा’, राहुल गांधी को धमकी देने वाला शख्स उज्जैन में गिरफ्तार

इंदौर  
मध्य प्रदेश पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दया उर्फ प्यारे उर्फ नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को गुरुवार को उज्जैन जिले के नागदा इलाके से गिरफ्तार कर इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने राहुल गांधी को कथित तौर पर एक पत्र लिखा था जिसमें धमकी दी गई थी कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए इंदौर पहुंचते ही उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा।
 
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कम से कम 200 सीसीटीवी चेक किए और आधा दर्जन शहरों के होटलों, लॉज और रेलवे स्टेशनों पर छापेमारी की। आरोपी उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि वह पहले भी कई लोगों को पत्र और फोन कॉल के जरिए धमका चुका है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कांग्रेस के एक कार्यक्रम के लिए इंदौर के खालसा स्टेडियम में मौजूद था, जहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे।

See also  Multan Test:इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, पाक घर में सीरीज हारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *