केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने किया गाथा स्वराज प्रदर्शनी का उद्घाटन

जयविलास पैलेस स्थित म्यूजियम का भी किया अवलोकन
भोपाल

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को जयविलास पैलेस स्थित म्यूज़ियम में “गाथा स्वराज की” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, खजुराहो सांसद वी.डी शर्मा और प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में देश के प्रमुख मराठा शासक सिंधिया, गायकवाड़, होल्कर, नेवालकर, भोंसले और पंवार जैसी तीस मराठा रियासतों का उल्लेख किया गया है। शाह ने दरबार हॉल भी देखा और प्रशंसा की। उन्होंने विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह के जयविलास पैलेस पहुँचने पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की धर्मपत्नी श्रीमती प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने उनकी अगवानी की।

See also  ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने यूजर को जवाब देते हुए कहा कि भाग्य सबसे बड़ी महाशक्ति है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *