मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब बस और रेल यात्रा के बाद हवाई यात्रा के द्वारा भी बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराए जाएंगे

नए वर्ष में प्रारंभ होंगी हवाई तीर्थ दर्शन यात्राएं

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब बस और रेल यात्रा के बाद हवाई यात्रा के द्वारा भी बुजुर्गों को दूरस्थ तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएंगी। नए वर्ष में पहवाई तीर्थ दर्शन यात्राएं प्रारंभ होंगी।

मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अप्रैल, 2022 से काशी विश्‍वनाथ की तीर्थयात्रा के साथ पुन: प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य है मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को देश के विभिन्न राज्यों ने अपने यहां लागू किया है।

वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए प्रारंभ की थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है।

 

See also  Indian Railwaysके 3 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा डार्क वेब बेचा जा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *