प्रदेश में कैंसर केयर प्रोग्राम के तहत अब मरीजों को 43 तरह की दवाएं निशुल्क मिलेंगी

 भोपाल
 कैंसर से जूझते मरीजों को अब मध्य प्रदेश के जिला अस्पतालों में पहले से बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) ने कैंसर केयर प्रोग्राम के तहत प्रदेश के जिलों में कैंसर के उपचार के लिए दवाओं की संख्या को 19 से बढ़ाकर 43 कर दिया गया है। इससे अब जिले के अस्पतालों में दवाओं की कमी नहीं रहेगी। एनएचएम से मिलने वाली कैंसर कि सभी दवाएं ब्रांडेड होंगी। इससे जिला मुख्यालय के एनसीडी (आसंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम) के अंतर्गत कैंसर केयर प्रोग्राम में सभी तरह के कैंसर की कीमोथैरेपी स्थानीय स्तर पर हो सकेगी।

बड़े अस्पताल में आपरेशन, कीमोथैरेपी जिला अस्पताल में

एनएचएम से मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पतालों में डाक्टरों को कैंसर केयर प्रोग्राम का नोडल आफिसर बनाया गया है। यह डाक्टर कैंसर के मरीजों को निश्शुल्क कीमोथैरेपी देंगे। इसके लिए डाक्टरों को प्रशिक्षित किया गया है। एनएचएम कैंसर केयर प्रोग्राम का जिम्मा संभाल रहे डा. आशीष सक्सेना ने बताया कि कैंसर विशेषज्ञ मरीज के ट्रीटमेंट की रूपरेखा तैयार करेंगे। इसका पालन कैंसर केयर प्रोग्राम के जिला मुख्यालय के क्लीनिक में कराया जाएगा।

आयुष्मान योजना पैकेज से प्रत्येक जिले में उपचार

सर्जरी के बाद मरीजों को 10 से 12 बार तक कीमोथैरेपी के साइकिल की जरूरत पड़ती है। एक बार कीमोथैरेपी कराने का खर्च 30 हजार से 70 हजार रुपये तक आता है। ऐसे में पहले जिलों में दवाओं की संख्या कम होने की स्थिति में गरीब मरीजों को परेशान होना पड़ता है। लेकिन अब दवाओं की संख्या बढ़ने से आपरेशन के बाद आसानी से दवाएं मिल सकेंगी।

See also  मंत्री पद का लालच और बंगला बचाने के लिए भाजपा में गए सिंधिया -जयराम रमेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *