प्रदेश में अगले 4-5 दिन पड़ेगी कड़ाके की सर्दी,मौसम विभाग का अलर्ट जारी

भोपाल

 पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। ताजा खबर यह है कि मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में इसका असर नजर आएगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार में पारा और गिरेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रह सकता है।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि दक्षिणी भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि उत्तरी राज्यों में तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है चली। यहां रविवार को 18 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया और यह स्थिति अगले दो से तीन दिनों तक बनी रहेगी। बालाघाट जिले के मलाजखंड शहर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.8, 11.6, 9.2 और 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

See also  देश में कोविड 19 के पिछले 24 घंटों में आए 3805 नए केस, रिकवर हुए 5069 मरीज

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल कार्यालय के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और अगले दो से तीन दिनों तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *