अनोखे टूर्नामेंट के आयोजकों और क्रिकेटर्स का हृदय प्रदेश में स्वागत है – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज सड़क हादसों का शिकार होकर अनेक लोग जीवन गवाँ देते हैं। यह दुर्घटनाएँ दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं। गलती न होने के बावजूद भी अनेक लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं और कई बार घर पहुँचने से पहले ही काल के गाल में समा जाते हैं। इस दिशा में जन-जागरूकता की जरूरत है। जनता को जोड़ने से यह काम सरल हो सकता है। अगर हम लोगों को जोड़ लेते हैं तो ऐसे उपाय प्रभावी होते हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि क्रिकेट लोकप्रिय खेल है। सड़क सुरक्षा के प्रति केन्द्र सरकार का सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय गंभीर है। इंदौर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर्स पधार रहे हैं। हमारे क्रिकेटर्स खेलने के साथ ही सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए इस टूर्नामेंट में पधार रहे हैं। देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों का स्वागत है। यदि क्रिकेटर्स के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश आम जनता तक जाएगा तो तेजी से जनजागरण होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अनोखी पहल के आयोजकों और इस आयोजन का हृदय से स्वागत किया है।

उल्लेखनीय है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 में भारत के अलग-अलग नगरों में मुकाबले हो रहे हैं। इंदौर के अलावा कानपुर, देहरादून और रायपुर में मुकाबले खेले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश को भी मेजबानी का सौभाग्य मिला है। इंदौर में 17 सितम्बर से एक अक्टूबर तक विभिन्न मुकाबले हो रहे हैं।

See also  CM हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण नहीं होने पर नाराज हुए कलेक्टर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *