राजधानी में दो दिन में दो डिग्री से ज्‍यादा लुढ़का पारा

भोपाल
 हवाओं का
रुख भी पिछले दो दिनों से उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में सिहरन बढ़ गई है। रात के तापमान में भी लगातार गिरावट होने लगी है। मंगलवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में रिकार्ड किया गया। वहां मंडला में न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्‍सियस रहा। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा। सोमवार को राजधानी में न्‍यूनतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 1.5 डिग्री सेल्‍सियस की फिसलन के साथ 14 डिग्री सेल्‍सियस रहा था। यानी दो दिन में रात के तापमान में दो डिग्री सेल्‍सियस से ज्‍यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच आ गया है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। बुधवार को भी राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। इस वजह से आसमान भी पूरी तरह साफ है। हवाओं का रूख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण दिन एवं रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश में बने प्रति चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बार–बार बदल रहा था। साथ ही उत्तरी हवाओं के आने का सिलसिला लगभग थम गया था। इसके चलते मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान में मामूली घट–बढ़ दर्ज हो रही थी। रविवार को प्रति चक्रवात के समाप्त कोने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी हो गया, जिसके कारण तापमान में गिरावट होने लगी है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह पिछले दिन के अधिकतम तापमान के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्‍सियस के आसपास रह सकता है।

See also  मध्य प्रदेश में हाउसिंग रिडेवलपमेंट पालिसी तैयार,कैबिनेट में स्वीकृति का इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *