देशवासियों ने भारत मां को पहनाया तिरंगे का चोला

भोपाल
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में "हर घर तिरंगा' अभियान शुरू होते ही राष्ट्रीय ध्वज को हर कोई फहरा रहा है। पूरे देश सहित हृदय मध्यप्रदेश में चारों तरफ राष्ट्रीय ध्वज के प्रेम में हर नागरिक डूबा हुआ हैं। एक सब्जी बेचने वाले के ठेले से लेकर बड़े व्यावसायिक संस्थान पर, हर गली – माेहल्ले के घर, बंगले, सभी बाजारों की दुकानों पर जहां नजर जाएं वहीं तिरंगा दिखाई दे रहा है। मानों ऐसा लग रहा है जैसे देश प्रेम में डूबे देशवासियों ने भारत मां को तिरंगे का चोला पहना दिया हो। देश को 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी का अमृत महोत्सव एक महापर्व बन गया है। अपने राष्ट्र के प्रति पूरे समर्पण भाव से तिरंगा फहराने के जरिए हर कोई अपने प्रेम का इजहार कर रहा है।

हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने से पहले ही भोपाल में आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इसके लिए जिला पंचायत ने स्व-सहायता समूह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज बनवाना शुरू कर दिया था। अब तक राजनीतिक, सामाजिक संगठनों द्वारा महोत्सव के दौरान कई तिरंगा यात्राएं निकाली हैं। शहर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने से पहले ही लगभग पांच लाख से अधिक तिरंगे फहराए गए हैं। इनमें जिला पंचायत ने तीन लाख 25 लाख तिरंगे बेचे हैं। इनमें से सवा दो लाख शहर और एक लाख ग्रामीण क्षेत्र में फहराए गए हैं। जबकि डाकघर ने 32 हजार और रेलवे ने 17 हजार तिरंगे बेचे हैं। इसके अलावा राजनीति, सामाजिक संगठन सहित अन्य ने शहर में लगभग सवा लाख तिरंगे झंडे फहराएं हैं।

See also  MP प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड बंद,फैसले के 7 माह बाद पूरी हुई प्रक्रिया,अब कहलाएगा MPESB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *