तकनीकी शिक्षा विभाग: सीट पसंद नहीं आने के कारण 9,250 ने अपडेग्रेशन का विकल्प चुना

भोपाल
तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की काउंसलिंग कराई जा रही है। इंजीनियरिंग में पहले राउंड में एडमिशन लेने की शुक्रवार को आखिरी तारीख थी। पहले राउंड में केवल 10,732 स्टूडेंट्स ने ही लिया है, वहीं सीट पसंद नहीं आने के कारण 9,250 ने अपडेग्रेशन का विकल्प चुना है, जबकि 3,391 ने सीट छोड़ दी है।

 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 52,338 सीटों में प्रवेश देने के लिए विभाग द्वारा काउंसलिंग कराई जा रही है। डीटीई ने पहले राउंड में  23,373 छात्र-छात्राओं को सीटों का अलाटमेंट किया था। ज्ञात हो कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में सबसे ज्यादा 13,655 सीटें सीएस की हैं। इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का रुझान इस बार भी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से बीटेक करने में ज्यादा है। खास बात यह है कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच को छोड़कर अन्य ब्रांच में एडमिशन के लिए एक-एक हजार स्टूडेंट्स भी ऐसे नहीं मिले हैं, जिन्होंने इनमें एडमिशन के लिए फर्स्ट चॉइस दर्ज की हो। पहले राउंड में विभाग ने सबसे ज्यादा 8,888 सीटें सीएसई में आवंटित की थीं।

20 को फिर जारी होगा अलाटमेंट
जिन छात्र-छात्राओं ने सीट पसंद नहीं आने पर अपडेग्रेशन का विकल्प चुना है, उन्हें पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग 20 सितंबर को दौबारा अलाटमेंट जारी करेगा। विद्यार्थी 24 सितंबर तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे।

See also  श्रद्धेय अटल जी मेरे प्रिय और आदर्श – राज्यपाल पटेल

दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू
इसी के साथ विभाग ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। द्वितीय चरण में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन डिप्लोमा इंजीनियरिंग की 25,596 सीटों के लिए 3,790 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 5223 ने चॉइस भरकर 1698 ने वेरिफिकेशन भी करा लिया है। इसका अलाटमेंट 24 सितंबर को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *