तकनीकी शिक्षा विभाग: 24 हजार स्टूडेंट्स ने की च्वाइस फिलिंग, 144 कॉलेजों में आवंटन

भोपाल
तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश के 144 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 52 हजार 18 सीटों प्रवेश कराने आज आवंटन जारी। इसमें सबसे ज्यादा आवंटन सीएस में होना तय है। विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा पौने दो लाख च्वाइस फिलिंग सीएस में दर्ज की है।

विद्यार्थी 16 सितंबर तक फीस जमा कर पाएंगे। विद्यार्थी आज से 16 सितंबर तक सीट पसंद नहीं आने पर अपग्रेडेशन का विकल्प भी दे सकते हैं। विभाग 20 सितंबर को अलाटमेंट का अलाटमेंट करेगा। विद्यार्थी 24 सितंबर तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे। इसके साथ विभाग दूसरे  चरण की काउंसलिंग भी शुरू करने पंजीयन  भी कराएगा। इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश लेने के लिये 27 हजार 337 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। इसमे 24 हजार 200 ने च्वाइस फिलिंग की है।  

14 से जमा होंगे एडीटीईटी के आवेदन
मप्र व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) प्रदेश के पशु चिकित्सा कालेजों में प्रवेश कराने के लिये प्रवेश परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि 14 सिंतबर तय कर दी है। उक्त कोर्स की संबद्धता नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय और पशु चिकित्सा विज्ञान विज्ञान कालेजों में संचालित होते हैं। 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी 14 से 28 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। वे अपने आवेदन में तीन अक्टूबर तक सुधार कर पाएंगे। परीक्षा प्रदेश के परीक्षा केंद्रों में 29 और तीस अक्टूबर को होगी। इसके प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने के एक सप्ताह पहले जारी कर दिये जाएंगे।

See also  मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *