मुख्य सचिव की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन

भोपाल
राज्य शासन ने मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में लिए गए निर्णयानुसार राज्य में नागरिकों के जीवन को सरल एवं सुखद बनाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता टास्क फोर्स का गठन किया है।

समिति में अपर मुख्य सचिव गृह और किसान कल्याण तथा कृषि विकास, नगरीय विकास एवं आवास, ग्रामीण विकास ,विधि एवं विधायी कार्य,ऊर्जा विभाग,परिवहन,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, राजस्व,विज्ञान एवं सूचना प्राद्योगिकी, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभागों के प्रमुख सचिव सदस्य होंगे। प्रबंध संचालक एमपीआईडीसी भोपाल सदस्य होंगे।

  टास्क फोर्स प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने नियमों को सरलीकरण के लिए चिन्हित करने एवं समयावधि में निराकरण के लिए कार्यवाही करने, अनुपालन बोझ घटाये जाने के लिए प्रक्रिया कम करने, प्रक्रियाओं को सरलीकृत करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकाधिक प्रयोग के लिए कार्य करेगी।

See also  डिटेल एक्सीडेंट रिपोर्ट 90 दिन में भेजना होगा जरूरी : एडीजी जनार्दन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *