गौवंश की रक्षा के लिए टीका लगाने का ले संकल्प- मंत्री सुश्री ठाकुर

भोपाल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पशुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए प्रदेश के गौवंश को लंपी वायरस से बचाने के लिए मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। सभी को अपने गौवंश की रक्षा के लिए टीका लगाने का संकल्प लेना चाहिए। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर महू में क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों, एसडीएम श्री अक्षत जैन, पशु चिकित्सक सहित प्रशासनिक अधिकारियों और कृषकों के साथ चर्चा कर रही थीं। मंत्री सुश्री ठाकुर ने महू विधानसभा में लंपी वायरस के नियंत्रण के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने महू में हसलपुर, कमदपुर, जाकुखेड़ि, कुमठी आदि क्षेत्रों के किसान एवं पशुपालकों से चर्चा की और लंपी वायरस से बचाव के लिए जरूरी वैक्सीनेशन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि जन-प्रतिनिधि, गौ-सेवक और समाज के लोगों की सहभागिता के साथ, हम सभी को मिल कर इस बीमारी को रोकना है। हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।

रोकथाम और बचाव के उपाय

  पशु चिकित्सक द्वारा लंपी वायरस से बचाव के लिए जरूरी उपाय भी किसानों को बताए गए।

1. पशुओं के आवास- बाड़े की साफ-सफाई रखनी होगी।

2. संक्रमित क्षेत्र से अन्य क्षेत्रों में पशुओं के आवागमन को रोका जाना।

See also  499 साल बाद बन रहा दीपावली पर तीन ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग, इस वर्ष दीपोत्सव पर्व छह दिनों का ही होगा

3. रोग के लक्षण दिखाई देने पर अविलंब पशु चिकित्सक से उपचार कराना।

4. स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण कराना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *