SVCC Indore:श्री वैष्णव वाणिज्य कॉलेज वार्षिकोत्सव:एकलव्य पुरस्कार प्राप्त शिखा सहित अन्य प्रतिभाएं सम्मानित

इंदौर।SVCC Indore श्री वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय का 56 वां वार्षिक उत्सव गुरुवार को शुरू हुआ।इसके उद्घाटन समारोह में एकलव्य पुरस्कार प्राप्त शिखा चौहान सहित महाविद्यालय की अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव समारोह के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  डॉ प्रशांत चौबे ने की। संस्थान के संस्थापक एवं स्टार्टअप सलाहकार सावन लड्डा ​कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे।

छात्र जीवन ज़िन्दगी के सफर का सबसे सुंदर पन्ना’

मुख्य अतिथि महापौर श्री भार्गव ने अपने महाविद्यालयीन जीवन की याद करते हुए कहा -छात्र जीवन ज़िन्दगी के सफर का सबसे सुंदर पन्ना है।जिसमे जुनून,जोशऔर आंदोलन का जज्बा होता है। इसे जीवन में आगे भी बरकरार रखा जाना चाहिए।

वहीं डॉ चौबे ने कहा कि युवाओं में असीम ताकत होती है। वे जो ठान लें कर सकते हैं,लेकिन सोच सकारात्मक होनी चाहिए।

उन्होंने जीवन में सफलता को लेकर एक रोचक लघु कहानी भी सुनाई।

वहीं विशिष्ट अतिथि श्री लड्डा ने स्व रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्टार्टअप की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

 बताईं 56 वर्षों की उपलब्धियां

प्रारंभ में श्री वैष्णव विद्यापीठ के कुलाधिपति  पुरुषोत्तम पसारी एवं प्रबंधन वर्ग के अध्यक्ष मनोहर बाहेती ने संस्थान की विगत 56 वर्षोे की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पारितोष अवस्थी ने संस्थान की वार्षिक गतिविधियों का विवरण दिया।

हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह में संस्थान के विद्यार्थियों ने मनमोहन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें एं कु वैष्णवी व कोपल यादव के अलग.अलग समूह,महिलाओं के लिए जरूरी शिक्षा विषय पर आधारित एकांकी नाट्य प्रस्तुति प्रमुख तौर पर शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान में गत दिनों संपन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी व मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ वंदना मिश्र रहीं जबकि संचालन प्रो.विभोर एरन व आभार प्रदर्शन प्रबंध ​समिति सचिव देवेंद्र नागर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *