प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की गाड़ी का गुजरात में हुआ एक्सीडेंट

कांकरेज

गुजरात प्रवास पर अपने प्रभार विधानसभा क्षेत्र कांकरेज में कार्यकर्ताओं की बैठक से लौटते समय भिलडी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। मंत्री सारंग को मामूली चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार को रांग साइड से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी थी।

मंत्री सारंग की कार का एक्सीडेंट

अब हाल ही में खबर मिली है कि, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार का एक्सीडेंट हो गया है। ये हादसा गुजरात में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात प्रवास पर अपने प्रभार विधानसभा क्षेत्र कांकरेज में कार्यकर्ताओं की बैठक से लौटते समय भिलडी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग की कार का एक्सीडेंट हो गया।

मंत्री विश्वास सारंगकी कार क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि, कार को रांग साइड से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी, इससे मंत्री विश्वास सारंग की कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए। खबर मिली हैं कि इस हादसे मंत्री को मामूली चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया है।

बात दें,गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के कद्दावर मंत्री विश्वास सारंग गुजरात पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री सारंग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है।

See also   बाघिन ‘सोनम’ नहीं कर पा रही प्रजनन दिल्ली भेजने की तैयारी, बदले में आएगा शावक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *