Shahdol Train Accident: सिंहपुर स्टेशन पर हुए रेल हादसे के कारण आठ ट्रेनें निरस्त,कुछ के मार्ग बदले

शहडोल। शहडोल जिले में सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह हुए हादसे के बाद इस रूट से गुजरने वाली 8 गाडियों को निरस्त कर दिया गया है जबकि कुछ के मार्ग बदले गए हैं।

यह हादसा बुधवार सुबह करीब 8 बजे सिंहपुर स्टेशन पर उस वक्त हुआ जब यहां खड़ी एक मालगाड़ी से बिलासपुर से आ रही दूसरी मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट कर टकरा गई। इस दौरान एक अन्य मालगाड़ी वहीं से गुजर रही थी, हादसे वाली दोनों मालगाड़ी के डिब्बे तीसरी मालगाड़ी पर जा गिरे और इंजन में आग लग गई।

दो की मौत ,तीन घायल

हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल 5 लोको पायलट को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से एक ने दम तोड़ दिया। अन्य 4 घायलों की हालत गंभीर है।

बस से यात्रियों को किया रवाना

स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बिलासपुर और जबलपुर से रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे के बाद कटनी-बिलासपुर रेलवे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया । इसके चलते कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक गया। इसके यात्रियों को यहां से बस से यात्रियों को रवाना

नौ वैगन पटरी से उतर गए

मालगाडियों के बीच हुई इस सीधी भिडंत में नौ वैगन पटरी से उतर गए। घटना के चलते इस मार्ग पर अप, डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन अवरुद्ध हो गया। रेलवे प्रशासन ने 8 ट्रेनें कर दी हैं जबकि कुछ के मार्ग बदले गए। रेलवे सूत्रों के अनुसार,कल की कुछ ट्रेनें भी
हादसे के कारण प्रभावित हो सकती हैं

इन ट्रेनों को किया निरस्त
1. बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर – शहडोल मेमू

2. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल – अम्बिकापुर मेमू

3. अम्बिकापुर से अनुपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर – अनुपपुर मेमू

4. अनुपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनुपपुर – मनेंद्रगढ़ मेमू

5. शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल – बिलासपुर मेमू

6. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर – शहडोल
7. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल – अम्बिकापुर मेमू

8. बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस

20 अप्रैल को रदद रहेंगी यह ट्रेन
1. मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़ – अम्बिकापुर मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

2. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर – शहडोल मेमू

पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियां

1. दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग – ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी ।

गंतव्य से पहले रदद गाड़ियां

1. ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर – कटनी को पेंड्रारोड में रद्द ।

2. ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर – जबलपुर को बिजुरी में रद्द ।

3. ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर को जबलपुर मण्डल में रद्द ।

मार्ग परिवर्तित गाड़ियां
1. बरौनी से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 15231 बरौनी – गोंदिया

2. अजमेर से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 18208 अजमेर – दुर्ग एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *