हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड , प्रदेश में भी शीतलहर का अलर्ट

भोपाल/नई दिल्ली

हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों खासकर उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार को करीब 10 राज्यों में बारिश की भी संभावना जाताई है।इधर, मध्यप्रदेश में भी कई क्षेत्रों में शीत लहर शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा होगा। कई जिलों में शीतलहर भी चल सकती है। भोपाल और इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पारा गिर सकता है। यह स्थिति 25 नवंबर से 28 नवंबर तक रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती क्षेत्र बनने की संभावना है।  आने वाले 4 से 5 दिनों में ओडिशा के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी आएगी।

देश भर में तेजी से बदलेगा मौसम
मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा है कि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश संभव है।  गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में आज बर्फबारी होने के साथ बारिश हो सकती है।

See also  केंद्र सरकार ने आज से टूटे चावल के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *