सत्यम शिवम सुंदरम; तस्वीरों में देखिए ‘श्रीमहाकाल लोक’ की भव्यता, स्वर्ग सा अहसास

 उज्जैन।
 
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंग में से एक, दक्षिणमुखी महाकाल मंदिर में कई एकड़ क्षेत्र में तैयार किए गए दिव्य और भव्य कॉरिडोर महाकाल लोक का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए उज्जैन को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है। महाकवि कालिदास के महाकाव्य मेघदूत में महाकाल वन की परिकल्पना को जिस सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है, सैकड़ों वर्षों के बाद उसे साकार रूप दे दिया गया है।

अगस्त 2019 में  प्रदेश सरकार ने महाकाल मंदिर विस्तार योजना की परिकल्पना की थी। 856 करोड़ रुपये की महाकालेश्वर मंदिर गलियारा विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन हो रहा है। पहले चरण में महाकाल लोक को 316 करोड़ रुपये में विकसित किया गया है। गलियारे के लिए दो भव्य प्रवेश द्वार-नंदी द्वार और पिनाकी द्वार बनाए गए हैं। महाकाल मंदिर के नवनिर्मित गलियारे में 108 स्तंभ बनाए गए हैं

श्रीमहाकाल लोक योजना
इसके पहले फेज में 2.8 हेक्टेयर में महाकाल मंदिर का एरिया था लेकिन महाकाल लोक पूरा होने के बाद 47 हेक्टेयर का हो जाएगा। 946 मीटर लंबे कॉरिडोर पर चलते हुए श्राद्धालु महाकाल मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचेंगे। कॉरिडोर पर चलते हुए उन्हें बाबा महाकाल के अद्भुत रूपों के दर्शन तो होंगे ही, साथ ही शिव महिमा और शिव-पार्वती विवाह की भी गाथा देखने ओर सुनने को भी मिलेगी। इस लोक में शिव गाथा से जुड़ी 208 मूर्तियां और 108 स्तंभ हैं, जिसमें शिव परिवार और शिव विवाह से जुड़ी कई कहानियां समर्पित हैं।

See also  डॉक्टरों की लापरवाही से 18 वर्षीय टैलेंटेड फुटबॉलर की मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *