भोपाल।
मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा को आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य सरकार ने 40 प्रमुख इंटरसिटी बस रूट अधिसूचित कर दिए हैं। इन मार्गों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी बसें पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत संचालित की जाएंगी। फिलहाल राज्य सड़क परिवहन योजना के मसौदे पर 30 दिनों तक आम जनता, बस संचालकों और अन्य हितधारकों से सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य परिवहन उपक्रम के नाम से परमिट जारी किए जाएंगे और योजना लागू होने के सात दिन के भीतर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बस संचालन की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश यात्री बस परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के माध्यम से निभाई जाएगी।
यात्रियों को मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं
नई बस सेवा में यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग की सुविधा मिलेगी। सभी बसों में जीपीएस आधारित ट्रैकिंग डिवाइस लगाए जाएंगे, जो हर 10 सेकेंड में बस की लोकेशन अपडेट करेंगे। यात्री वेबसाइट के जरिए बस की वास्तविक स्थिति देख सकेंगे। जिन मार्गों पर यात्री संख्या अधिक होगी, वहां अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी, जिससे प्रतीक्षा समय कम होगा।
प्रदेश के प्रमुख शहर होंगे आपस में जुड़े
योजना के तहत भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, धार, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, देवास, सीहोर और नरसिंहपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों को जोड़ने वाले 40 प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी।
रूट के अनुसार अलग-अलग श्रेणी की बसें
सामान्य मार्गों पर 23 से 34 सीट क्षमता वाली मिडी बसें संचालित होंगी, जिनमें साधारण, सेमी डीलक्स और डीलक्स श्रेणी शामिल होगी। वहीं लंबी दूरी के इंटरसिटी मार्गों पर 35 से 70 सीट क्षमता वाली एसी डीलक्स, एसी लग्जरी और एसी सुपर लग्जरी बसें उपलब्ध रहेंगी।
—————————————————————–
इंदौर से चलने वाली बसों के रूट
क्रम बस रूट क्रम बस रूट
1 इंदौर – अनूपपुर 12 इंदौर – बंडा
2 इंदौर – भिंड 13 इंदौर – बीना
3 इंदौर – दतिया 14 इंदौर – डिंडौरी
4 इंदौर – गुना 15 इंदौर – ग्वालियर
5 इंदौर – मेहर 16 इंदौर – मनासा
6 इंदौर – मऊगंज 17 इंदौर – मुरैना
7 इंदौर – मुलताई 18 इंदौर – नरसिंहपुर
8 इंदौर – निवाड़ी 19 इंदौर – पिपरिया
9 इंदौर – रीवा 20 इंदौर – शहडोल
10 इंदौर – श्योपुर 21 इंदौर – शिवपुरी
11 इंदौर – सिंगरौली 22 इंदौर – उमरिया
………………………………………….
अन्य जिलों के लिए बस रूट
क्रम बस रूट क्रम बस रूट
1 अलीराजपुर – आगर मालवा 18 अलीराजपुर – मंदसौर
2 अलीराजपुर – मंदसौर 19 अलीराजपुर – शाजापुर
3 अलीराजपुर – शाजापुर 20 बड़वानी – आगर मालवा
4 बड़वानी – आगर मालवा 21 बड़वानी – मंदसौर
5 बड़वानी – मंदसौर 22 बड़वानी – शाजापुर
6 बड़वानी – शाजापुर 23 बुरहानपुर – नीमच
7 बुरहानपुर – नीमच 24 बुरहानपुर – रतलाम
8 बुरहानपुर – रतलाम 25 बुरहानपुर – शाजापुर
9 बुरहानपुर – शाजापुर 26 धार – पचमढ़ी
10 धार – पचमढ़ी 27 खंडवा – आगर मालवा
11 खंडवा – आगर मालवा 28 खंडवा – मंदसौर
12 खंडवा – मंदसौर 29 खंडवा – नीमच
13 खंडवा – नीमच 30 खंडवा – रतलाम
14 खंडवा – रतलाम 31 खंडवा – शाजापुर
15 खंडवा – शाजापुर 32 खरगोन – आगर मालवा
16 खरगोन – आगर मालवा 33 खरगोन – मंदसौर
17 खरगोन – मंदसौर 34 खरगोन – नीमच