Umaria: हर्षोल्लास से मनाई गई गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ

उमरिया। उमरिया जिले में गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई। जिले की विभिन्न् पंचायतों में राष्टीय पर्व को लेकर उत्साह का वातावरण रहा।

 

इसी क्रम में जनपद पंचायत मानपुर के तत्वावधान में लखनौटी पंचायत में गणतंत्र दिवस जनपद सदस्य सुश्री रोशनी सिंह के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। सुश्री सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।

उन्होंने कहा ​कि देश आजादी का अमृतकाल मना रहा है।

हमारी संस्कृति भी दिलों को जोडने वाली

भारत का लोकतंत्र अन्य राष्टों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत है। इसका श्रेय हमारे संविधान को जाता है। इसमें सर्व धर्म सदभाव व एकता पर बल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भारत की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण् बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम आपसी सदभाव रखें। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति भी दिलों को जोडने वाली है।

गणतंत्र व लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए यह जरूरी है कि हमें अपनी संस्कृति का न​ बिसराएं।

जिला पंचायत में अध्यक्ष अनुजा पटेल ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण का आयोजन जिला पंचायत परिसर में भी हुआ।

यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी।

साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन भी हुआ।

इस मौके पर जिला पंचायत के सदस्य एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *