गुना में कांग्रेस पार्षद विधायक प्रतिनिधि पर रेप का मामला दर्ज

गुना

जिले के एक विधायक प्रतिनिधि और कांग्रेस पार्षद के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। उस पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में युवती और आरोपी का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी युवती से कह रहा है कि इस बात को न उछाले, नहीं तो उसी की बदनामी होगी। जिंदगी भर ताने सुनने मिलेंगे।

यह था मामला

शनिवार शाम गुना की रहने वाली महिला ने कुंभराज नगर परिषद के पार्षद और चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के विधायक प्रतिनिधि संतोष अहिरवार की शिकायत महिला थाने में की। 25 वर्षीय युवती ने बताया कि संतोष ने उससे शादी का वादा कर कई बार उसके साथ रेप किया। महिला थाना प्रभारी ज्योति राजपूत ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

7 नवंबर को हुई शादी

संतोष की 7 नवंबर को ही शादी हुई है। इस शादी के फोटो/वीडियो भी उसने सोशल मीडिया पर डाले थे। बताया जाता है कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है। काफी समय से पति-पत्नी अलग रह रहे थे। तलाक की बात भी चल रही थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उनका तलाक हुआ था या नहीं। 7 नवंबर को उसने दूसरी शादी की। उसने दोस्तों और परिचितों को आमंत्रण भी सोशल मीडिया पर ही दिया था।

See also  श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को जनभागीदारी में भी नहीं मिला अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *