रेल्वे पितृपक्ष के दौरान रानी कमलापति से गया के बीच चलाएगा 7 स्पेशल ट्रेन

भोपाल
 पितृपक्ष पर रेल्वे स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को सुविधा देने जा रही है, रेल प्रशासन के द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर पिंड दान एवं तर्पण करने गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गया से लेकर रानी कमलापति (भोपाल) के बीच तीन ट्रिप स्पेशल गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति-गया के बीच चार ट्रिप चलाई जाएगी, इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 17 कोच रहेंगे।

यह रहेगा शेड्यूल

गाड़ी संख्या 01659 रानी कमलापति से गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 09 सितंबर (शुक्रवार), 14 सितंबर (बुधवार), 19 सितंबर (सोमवार) एवं 24 सितंबर (शनिवार) को रानी कमलापति स्टेशन से 13.20 बजे प्रस्थान कर, विदिशा 14.15 बजे, गंजबासौदा 14.40 बजे, बीना 15.50 बजे, सागर 17.45 बजे, दमोह 18.48 बजे, कटनी 21.00 बजे, मैहर 21.48 बजे, सतना 22.35 बजे और अगले दिन सुबह 08.30 बजे गया स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शेड्यूल

वापसी में गाड़ी संख्या 01660 गया से रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 12 सितंबर (सोमवार), 17 सितंबर (शनिवार) व 22 सितंबर (गुरुवार) को गया स्टेशन से 14.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना 00.55 बजे, मैहर 01.28 बजे, कटनी 02.30 बजे, दमोह 04.03 बजे, सागर 05.10 बजे, बीना 07.05 बजे, गंजबासौदा 07.38 बजे, विदिशा 08.10 बजे और 10.25 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

See also  उरुग्वे पर जीत के साथ अंतिम-16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो कर बैठे फर्नांडिस के गोल पर दावा

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑनसोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *