राष्ट्रपति मुर्मू कल भोपाल में मंत्रियों और BJP नेताओं से मिलेंगी

भोपाल

 प्रदेश में पेसा कानून लागू करने के लिए शहडोल आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को भोपाल में रुकेंगी। इस दौरान उनकी मुलाकात शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों और बीजेपी संगठन के नेताओं से होगी।  

शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को दोपहर दो बजे  लालपुर गांव पहुंचेंगी। यहां 11 जिलों के एक लाख आदिवासियों को बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में लाने की व्यवस्था शासन ने की है। राष्ट्रपति मुर्मू यहां आदिवासियों के साथ संवाद भी कर सकती हैं। इसके बाद वे भोपाल आएंगी और राजभवन में राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल के आधार पर पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। यहीं पर एक वर्चुअल कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल पटेल और सीएम चौहान की मौजूदगी में रातापानी, ओबेदुल्लागंज, इटारसी राजमार्ग को फोरलेन किए जाने का शिलान्यास होगा। इसके बाद वर्चुअल ही डीआरडीई ग्वालियर की लैबोरेटरी (बीएसएल-4) का शिलान्यास भी राष्ट्रपति करेंगी। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद राष्ट्रपति मुर्मू 16 नवम्बर को दोपहर में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्वसहायता समूहो के  सम्मेलन में शामिल होंगी।

See also  एक करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्तावों को सीएम की मौजूदगी में मिलेगी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *