कार्यवाहक डीएसपी बनाने की तैयारी, निरीक्षकों को मिलेगा वन टाइम प्रमोशन

भोपाल
मध्य प्रदेश पुलिस के निरीक्षकों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। प्रदेश में जल्द ही 130 पुलिस निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाया जाएगा। इसकी पुलिस मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलते ही कार्यवाहक डीएसपी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

प्रमोशन में आरक्षक का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के चलते राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन देने का रास्ता अधिकारियों को एक ऊपर के पद पर कार्यवाहक के तौर पर पदस्थ करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में इस साल पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा ने सीधी भर्ती के खाली पड़े डीएसपी के 130 पदों पर निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। इस प्रस्ताव में इन सभी निरीक्षकों को वन टाइम वाली शर्त पर कार्यवाहक डीएसपी का प्रभार दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

निरीक्षक को कार्यवाहक डीएसपी का प्रभार सौंपे जाने से पहले उनके रिकॉर्ड को चेक किया जा रहा है। रिकार्ड में यदि संबंधित के विरुद्ध  विभागीय जांच, अपराधिक प्रकरण,  दंड की जानकारी प्राप्त होने के बाद ही आदेश जारी किए जाएंगे।

See also  UGC guidelines 2022: अब एक साथ कर सकेंगे दो कोर्स

पिछले साल मिला था 150 को प्रमोशन
इससे पहले पिछले साल जुलाई में करीब 150 निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी का प्रभार दिया गया था। अब 130 को यह प्रभार दिए जाने की तैयारी चल रही है। वहीं कुछ डीएसपी रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में इन पदों को भरे जाने के लिए यह कवायद की जा रही है। इससे पहले वर्ष 2015-16 में भी वन टाइम कार्यवाहक डीएसपी बनाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *