सत्ता और विपक्षी दल भी बना रहे स्ट्रेटजी, मंजूर होगा अनुपूरक बजट

भोपाल
विधानसभा का पावस सत्र कल तेरह सितंबर से शुरु होगा। पांच दिवसीय यह सत्र इस बार 17 सितंबर तक चलेगा। सत्र में सरकार पंद्रह हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट चर्चा के लिए पेश करेगी और चर्चा के बाद इसे पारित किया जाएगा। उधर विपक्षी दल कांग्रेस ने इस बार सरकार को भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर घेरने की तैयारी कर ली है। इस सत्र के लिए अभी तक कुल 1516 सवाल और 18 स्थगन प्रस्ताव आए है।

पावस सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अध्यक्षता में आज शाम चार बजे सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा सरकार के प्रवक्ता एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह सहित पक्ष-विपक्ष के वरिष्ठ विधायक भी शामिल होंगे।

 कांग्रेस चाहती है कि इस बार विधानसभा की कार्यवाही पूरे समय चले लेकिन सत्तारुढ़ दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मध्यप्रदेश यात्रा को देखते हुए इसे एक दिन पहले सत्र की कार्यवाही समाप्त करना चाहता है। सर्वदलीय बैठक में इन सब विषयों पर मंथन होगा। कांग्रेस सदस्यों की सहमति से ही सत्तारुढ़ दल विधानसभा के सत्र के दिन तय करेगा। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का कहना है कि हम चाहते है कि इस बार सदन की कार्यवाही पूरे समय चले।

See also  धर्मगुरू पोप ने पोर्न देखने वाले नन-पादरी को दी वॉर्निंग

आॅनलाईन सवालों में बढ़ी रुचि
 विधानसभा में आॅनलाईन सवाल पूछने वाले विधायकों की संख्या बढ़ गई है।  इस बार जो 1516 सवाल आए है उनमें 819 आॅनलाईन तथा 697 आॅफलाईन सवाल पूछे गए है।

आठ अशासकीय संकल्प 216 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
विधानसभा के लिए इस बार आठ अशासकीय संकल्प और 216 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आए है। 765 तारांकित और 751 अतारांकित सवाल आए है। शून्यकाल की 66 सूचनाएं अब तक विधानसभा सचिवालय के पास आई है। नियम 139 के तहत चर्चा के तीन प्रस्ताव आए है।, आठ विधेयक भी सचिवालय को मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *