पुलिस ने जुआ अड्डा पर छापेमारी कर ,11 लोगों को गिरफ्तार किया ,1 लाख 38 हजार जब्त

दमोह
 मध्य प्रदेश पुलिस असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की टीम जगह-जगह अवैध कारोबार को रोकने के लिए छापेमारी भी कर रही है। इसी कड़ी में दमोह पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ फड़ पर छापेमारी कर मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जो कि वहां हार-जीत का दांव लगा रहे थे।

1 लाख 38 हजार रुपये बरामद

दरअसल, दमोह जिले से लगातार जुए सामने आ रही थी। इसी बीच पुलिस ने शिकायतों के आधार पर 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से 1 लाख 38 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। बता दें जुआरियों ने एक सूने मकान को अड्डा बना लिया था और पिछले कई दिनों से यहां दाव लगाये जा रहे थे। यहां पर अन्य शहरों से भी जुआरी जुआ खेलने आते थे।

TI ने दी जानकारी

मामले में हटा के TI एच.आर पांडे ने बताया कि, कपिल ताम्रकार के सूने घर में जुआ का खेल चल रहा था। जहां लोग हार-जीत का दांव लगा रहे थे। तभी मौके पर पुलिस को देखकर सभी में हड़कंप मच गया। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, उन्होंने बताया कि अन्य जगहों पर जुआ खेलने की गुप्त सूचना मिल रही है। जिसपर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

See also  आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं पूजा भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *