स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, 9 लड़कियो के साथ 7 लड़के पकड़ाए

उज्जैन
 स्पा सेंटर पर चल रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायत के बाद शनिवार रात को सीएसपी विनोद कुमार मीणा (ips) के नेतृत्व में माधव नगर थाना पुलिस ने स्पा सेंटरों पर दबिश देते हुए। टावर चौराहा स्थित महाकाल भांग घोटे के सामने रिलैक्स स्पा सेंटर और आजाद नगर चौराहा स्थित मून स्पा सेंटर से युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार करते हुए स्पा सेंटर से कुछ संदिग्ध सामग्री भी जब्त की है।

उज्जैन के स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
माधव नगर सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें काफी समय से कुछ समाजसेवियों और पेरेंट्स के माध्यम से शिकायत मिल रही थी कि कोचिंग क्लास के पास संचालित होने वाले स्पा सेंटर पर अवैध देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। शिकायत के बाद हमने कुल 7 स्थानों को चिन्हित किया था। जहां डाली गई दबिश के दौरान तीन स्थानों से आपत्तिजनक सामग्री के साथ मैनेजर, ऑनर के साथ कुल 20 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जहां इनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

सीएसपी मीणा ने बताया कि स्पा सेंटर से मिली आपत्तिजनक सामग्री इस ओर इशारा करती है कि स्पा सेंटर पर अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था, क्योंकि जो सामग्री यहां से मिली है उसका कोई भी उपयोग स्पा सेंटर पर नहीं किया जाता है। रहवासियों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश दी।

See also  2023 में हैं लंबे वीकेंड छुट्टियों से भरा है साल ...घूमने के लिए अभी से बना लें प्लान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *