वर्ष 2023 के दीवार एवं टेबिल कैलेण्डर के लिए छायाचित्र आमंत्रित

भोपाल

बिजली कंपनियों के वर्ष 2023 के दीवार एवं टेबिल कैलेण्डरों के मुद्रण का कार्य मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा संपादित किया जा रहा है। इस संबंध में बिजली कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों से उनके पूर्णतया मौलिक उच्च गुणवत्तापूर्ण छायाचित्र, जो कि पूर्व में कहीं प्रकाशित न हुए हों, आमंत्रित किए गए हैं। दीवार एवं टेबिल कैलेण्डर के लिए छायाचित्रों की थीम "विद्युत कंपनियों में नवाचार संबंधी कार्य" एवं "विगत दो वर्षों के दौरान उत्तरवर्ती कंपनियों में किये गये विशेष कार्य एवं उल्लेखनीय कार्य" हैं। प्रेषितकर्ता अपने छायाचित्र कल्याण अधिकारी, सेमी परमानेंट ब्लाक नं. 4, भूतल, रामपुर, जबलपुर कार्यालय में 30 सितम्बर 2022 तक आवश्यक रूप से प्रेषित करें। इस तिथि के बाद प्राप्त होने वाले छायाचित्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रेषितकर्ता अधिकारी एवं कर्मचारी (छायाकार) का पूरा नाम, पदनाम, उम्र, लिंग, कार्यालय का पता, घर का पता, संपर्क नंबर आदि पूर्ण विवरण भेजें।

छायाचित्रों के साथ छायाचित्रों की पेनड्राइव सहित स्वयं का हस्ताक्षरित एक घोषणा पत्र भेजना आवश्यक होगा, जिसमें उन्हें छायाचित्र के पूर्णतया मौलिक होने का उल्लेख करना होगा। चयनित छायाचित्रों पर अंतिम निर्णय म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा लिया जाएगा।

 

See also  जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी का कद बढ़ा, एकजुटता, प्रभावी मुद्दों और प्रचार से जीती जंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *