“मनुष्य जीवन में सिर्फ सुख की चाहत रखता है। यह सुख हमें अपने सत्कर्मों से प्राप्त होता है। इसलिए जीवन में सन्मार्ग पर चलें,सत्कर्म करें।”
विक्की दाहिया,पाली। गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत पाली का आनंद उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष मनीष सिंह बबलू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
इस दौरान पारंपरिक लोक नृत्य एवं संगीत संध्या भी हुई। इसमें जनपद क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री सिंह ने प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें पुरस्कार भी वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आनंद का संबंध हमारी आत्मा से है। यदि हम खुश रहना चाहें तो छोटी.छोटी बातों में ,हर कार्य में भी खुशी तलाशी जा सकती है। आनंदित भाव से किया गया कार्य न केवल खुद को बल्कि दूसरों को भी संतोष देता है।
‘यह संस्कार मुझे अपनी मां से मिले’
जनपद अध्यक्ष श्री मनीष सिंह बबलू ने कहा कि कहा भी गया है-संतोषी सदा सुखी। मनुष्य जीवन में सिर्फ सुख की चाहत रखता है। यह सुख हमें अपने सत्कर्मों से प्राप्त होता है। इसलिए जीवन में सन्मार्ग पर चलें,सत्कर्म करें।
दूसरों के मददगार बनें। गरीब व जरूरतमंद की मदद,यह संस्कार मुझे अपनी मां व जनपद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह से मिले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को जोड़ने में भरोसा रखती है। आपसी सदभाव,एकजुटता व सर्वधर्म सदभाव कांग्रेस का मूल मंत्र है।कांग्रेस अपने वादे पर हमेशा खरी उतरी है।
दिल खोलकर लिया उत्सव काआंनद
समारोह में बच्चों एवं महिलाओं ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर बडी संख्या में जनपद क्षेत्र के ग्रामीण,महिलाएं,बच्चे एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।सभी ने आनंद उत्सव का दिल खोलकर आंनद लिया।